Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

नहीं रहे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर, हॉकी के एक युग का अंत

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। संसारपुर (जालंधर) में 2 मई 1932 को जन्मे बलबीर सिंह जूनियर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में रहते थे। देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से ह
Share:
Read in your preferred language.

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। संसारपुर (जालंधर) में 2 मई 1932 को जन्मे बलबीर सिंह जूनियर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में रहते थे। देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से हॉकी के युग का अंत हो गया।

बलबीर सिंह जूनियर की पत्नी सुखपाल कौर ने बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे और बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो वह उठे नहीं।
 
सुखपाल कौर ने बताया कि वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटा और बेटी है। बेटा हरमनजीत कनाडा में रहता है जबकि बेटी मनदीप कौर अमेरिका में रहती है। निधन की खबर सुनकर बेटी आ गई जबकि बेटा नहीं पहुंच सका।