Friday, 30 October 2026 | 7:43 PM
भारत

वैभव सूर्यवंशी: यूथ-वनडे में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग श्रेणी में ले जाते हैं। यूथ वनडे क्रिकेट में उन्होंने महज 25 पारियों में 110 छक्के जड़ दिए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में चौंकाने वाला है, क्योंकि उनसे अगले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
Share:
वैभव सूर्यवंशी: यूथ-वनडे में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग श्रेणी में ले जाते हैं। यूथ वनडे क्रिकेट में उन्होंने महज 25 पारियों में 110 छक्के जड़ दिए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में चौंकाने वाला है, क्योंकि उनसे अगले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बांग्लादेश के जवाद अबरार हैं, जिनके नाम 33 पारियों में सिर्फ 55 छक्के दर्ज हैं। यानी सूर्यवंशी ने उनसे ठीक दोगुने छक्के, कम पारियों में लगाए हैं। इतना ही नहीं, वह यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा।