Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह उन्हें क्यों मिला जिम्मा?

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपने करियर का एक और नया अध्याय जोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव को सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उपकप्तान
Share:
वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह उन्हें क्यों मिला जिम्मा?
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपने करियर का एक और नया अध्याय जोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव को सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उपकप्तान वैभव ने टीम की कमान संभाली।


ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल रविवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की अगुआई वाली सेंट्रल जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सेंट्रल जोन की पारी के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन के दाएं अंगूठे में गेंद लग गई। चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को अस्थायी रूप से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव की पहली कप्तानी थी।