Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के योग्य हो गए? किसकी जगह टीम इंडिया में आएंगे?

वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की योग्यता प्राप्त कर ली है. वैभव की उम्र 15 साल हो गई है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमानुसार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 साल है. वैभव के अंडर-19 वर्ल्ड कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट्स में धांस
Share:
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के योग्य हो गए? किसकी जगह टीम इंडिया में आएंगे?
Read in your preferred language.

वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की योग्यता प्राप्त कर ली है. वैभव की उम्र 15 साल हो गई है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमानुसार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 साल है. वैभव के अंडर-19 वर्ल्ड कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट्स में धांसू प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग जोर पकड़ने लगी है.

बेशक वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं, जो 200 से कम स्ट्राइक रेट से खेलने में विश्वास ही नहीं रखते हैं. फिलहाल वैभव टी20 में जलवा बिखेर रहे हैं और सबसे बड़ा सवाल है कि वो अगर भारत की टी20 टीम में आते हैं तो किसकी जगह लेंगे.
किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी ओपनिंग करते हैं. नई गेंद को बुरी तरह पीटना ही उनका मजबूत पक्ष है, इसलिए मौजूद समय में शायद ही कोई बल्लेबाज पावरप्ले में वैभव से ज्यादा विस्फोटक बैटिंग करता हो.

टीम इंडिया की बात करें तो टॉप ऑर्डर में अभी जगह खाली नहीं है. इसलिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन, इन 3 बल्लेबाजों की टॉप ऑर्डर में जगह पक्की है. तिलक वर्मा भी वेटिंग लिस्ट में हैं, जिन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सैमसन की ओपनिंग में वापसी के कारण निचले क्रम पर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी.