उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से कार्यकर्ताओं से मिलते हुए जा रहे थे, तब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनका विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप करके मंत्री को समझाने का प्रयास किया इस घटना पर अमेठी के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे "शर्मनाक घटना" बताया। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री को विरोध जताना था तो उन्हें अपनी गली छोड़कर कहीं और ऐसा करना चाहिए था। दीपक सिंह के अनुसार, इस तरह की छोटी सोच वाली कार्रवाई करके दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को ही नीचे गिरा दिया
पूर्व एमएलसी ने इस संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि "कोई छोटे मन से बड़ा नहीं हो जाता"। दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि दिनेश प्रताप सिंह अपना मंत्री पद बचाने के चक्कर में यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मीडिया में सुर्खियां बटोरकर ऊपरी पदाधिकारियों और पार्टी को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें मंत्री पद पर बनाए रखा जाए । कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों से मुलाकात की, प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया, गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया और मुलिहामऊ गांव में एक पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया । इस दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था ।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से कार्यकर्ताओं से मिलते हुए जा रहे थे, तब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रता
Read in your preferred language.