Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
India

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ करारा हमला बोला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी  आदित्यनाथ  (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ करारा हमला बोला है। आदित्‍यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी की अगर बातें मानी जाएं तो वह भारत को इटली बना देंगे। एक  हिंदी दैनिक  से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने  कांग्रेस  (Congress
Share:
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ करारा हमला बोला
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ करारा हमला बोला है। आदित्‍यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी की अगर बातें मानी जाएं तो वह भारत को इटली बना देंगे। एक हिंदी दैनिक से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस (Congress) और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ना तो इनके पास देश के लिए कोई एजेंडा है और ना इतनी दूरदर्शिता कि वे देश और जनता के भले के बारे में सोच सकें।

जब सीएम योगी से जब यह पूछा गया कि राहुल गांधी लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि यूपी में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की जांच कम हो रही है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक कांग्रेस ने देश की जनता को मूर्ख बनाया है। दोषी वही हैं जिन्‍होंने 6 दशक तक शासन किया और नारों के सिवा कुछ नहीं दिया। भारत में जब कोरोना (Coronavirus) ने दस्‍तक दी तब उसकी जांच के लिए देश में एक लैब थी अब लगभग साढे़ 6 सौ टेस्टिंग लैब हैं। हर रोज दो लाख टेस्‍ट हो रहे हैं। यह पीएम मोदी की दूरद‍िर्शता का परिणाम है।

वहीं यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 23-24 करोड़ की आबादी में एक लाख चिकित्‍साकर्मियों की स्‍क्रीनिंग टीम हर रोज काम कर रही है। यह टीम घर-घर जाकर टेस्‍ट कर रही है। करीब 32 लाख प्रवासी श्रमिक प्रदेश में आए हैं। उनकी मेडिकल स्‍क्रीनिंग की कार्रवाई युद्धस्‍तर पर चल रही है। इस दौरान कांग्रेस पर कोरोना के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा, 'जो लोग कोरोना संकट के समय इस लड़ाई में सहयोग देने की जगह राजनीति कर रहे हैं वे इस देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।'