Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

उषा प्रियदर्शी बनीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष

हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है. बीते दो दिन पहले रेणु भाटिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री और तोशाम विधानसबा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया गया
Share:
उषा प्रियदर्शी बनीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष
Read in your preferred language.

हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है. बीते दो दिन पहले रेणु भाटिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री और तोशाम विधानसबा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

करनाल के जिला नागरिक अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स ने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भटिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार (9 जून) को 2 घंटे की हड़ताल की थी. नर्सों की हड़ताल के बाद रेणु भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

उषा प्रियदर्शनी को अब हरियाणा के लिए नई जिम्मेदारी मिल गई है. वर्तमान में वे हरियाणा बीजेपी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं. उषा प्रियदर्शनी हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं. उषा प्रियदर्शनी ओबीसी वर्ग से आती हैं. वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं. उषा प्रियदर्शनी जनवरी 2024 में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं थीं. उन्होंने दो साल से ज्यादा समय तक इस जिम्मेदारी को संभाला.