Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद में संडे बाजार को लेकर हंगामा, धरने के बाद मिली अनुमति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 रविवार को लगने वाले संडे बाजार को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा बाजार हटाने के आदेश के चलते रविवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बताया कि प्रशासन का स्पष्ट आदेश ह
Share:
फर्रुखाबाद में संडे बाजार को लेकर हंगामा, धरने के बाद मिली अनुमति
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 रविवार को लगने वाले संडे बाजार को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा बाजार हटाने के आदेश के चलते रविवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बताया कि प्रशासन का स्पष्ट आदेश है कि संडे बाजार नहीं लगेगा।

इससे आक्रोशित दुकानदार एकजुट हो गए और चौक पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस व प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए दुकानदारों से बातचीत की। इसके बाद दुकानदार चंद्रभान सराफा की दुकान पर एकत्र हुए और युवा नेता अंकुश श्रीवास्तव के आने का इंतजार करने लगे।

करीब सुबह 10:30 बजे अंकुश श्रीवास्तव के पहुंचते ही दुकानदारों ने उनके साथ मिलकर सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। धरना लगभग 50 मिनट तक चला, इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना पर घूमना चौकी इंचार्ज व पल्ला चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से वार्ता की। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई और अंततः संडे बाजार लगाने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।