Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बादशाहत खत्म, रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के जड़े और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया और अब वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल ने बतौ
Share:
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बादशाहत खत्म, रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के जड़े और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया और अब वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल ने बतौर ओपनर वनडे में कुल 328 छक्के (274 पारियों में) लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 329 छक्के लगा दिए हैं और वह अब वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान कुल 29 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाये और इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के आये. यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि रोहित ने यह कमाल अपने (191 पारियां) में किया है जो क्रिस गेल के मुकाबले आधी है. रोहित ने अपनी पावर-हिटिंग से सबको प्रभावित किया और एक बार फिर साबित कर दिया कि वो 'सिक्सर किंग' हैं.