Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना संक्रमित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख को कोरोना वार्ड में रखा गया है और उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की
Share:
Read in your preferred language.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख को कोरोना वार्ड में रखा गया है और उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। संघ के एक पदाधिकारी ने भी मोहन भागवत के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की।

अभी एक दिन पहले ही केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। गुरुवार को कोविड-19 के लिए कराई गई जांच में दोनों नेता पाजिटिव पाए गए। मुख्यमंत्री पी विजयन ने पिछले महीने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता ओमन चांडी बीते दो दिनों से ठीक महसूस नहीं कर पा रहे थे।