Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

टी20 विश्वकप से पहले अनिश्चितता, भारत में नहीं खेलने पर अड़ा BCB

टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, लेकिन बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने को लेकर असहजता जताई है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया है। बीसीबी की चिंताएं उस समय और बढ़ गई थीं जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंच
Share:
Read in your preferred language.

टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, लेकिन बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने को लेकर असहजता जताई है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया है। बीसीबी की चिंताएं उस समय और बढ़ गई थीं जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया। इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, हालांकि यह फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों की खबरों के बीच आया।

बुलबुल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमें अभी तक आईसीसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। हमने अपनी चिंताओं से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत भेज दिए हैं।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के भीतर किसी अन्य शहर में मैच कराना उनकी चिंता का समाधान नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'भारत का कोई भी वैकल्पिक वेन्यू आखिरकार भारत ही होगा। आप जानते हैं कि कोई भी एकतरफा फैसला नहीं लिया जा सकता और हमें सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा। हम आज भी उसी स्थिति में खड़े हैं, जहां कुछ दिन पहले थे।'