Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

उमरिया: कथली नदी से कचरा निकाल नदी को इन दिनों साफ़ किया जा रहा हैै

चंदिया : सोमवार नगर की गंगा कही जानें वाली पवित्र कथली नदी से कचरा निकाल नदी को इन दिनों साफ़ किया जा रहा हैै. नदी में दूर दूर से आए लोगों एवं कुछ क्षेत्रवासियों द्वारा दूषित किया जाता. नदी के पानी की मान्यता इतनी है कि जिस प्रकार देश वासी भारत की पवित्र नदी कही जानें वाली पवित्र गंगा नदी का पानी अप
Share:
उमरिया: कथली नदी से कचरा निकाल नदी को इन दिनों साफ़ किया जा रहा हैै
Read in your preferred language.

चंदिया : सोमवार नगर की गंगा कही जानें वाली पवित्र कथली नदी से कचरा निकाल नदी को इन दिनों साफ़ किया जा रहा हैै. नदी में दूर दूर से आए लोगों एवं कुछ क्षेत्रवासियों द्वारा दूषित किया जाता. नदी के पानी की मान्यता इतनी है कि जिस प्रकार देश वासी भारत की पवित्र नदी कही जानें वाली पवित्र गंगा नदी का पानी अपने अपने घरों में श्रद्धालुओं द्वारा लाया जाता है, वहीं दूसरी ओर नगर चंदिया की कथली नदी का पानी भी दूर दूर से आए लोग ले जाते हैं. नदी के पानी को शुद्ध साफ़ करने में लगे हुए नगर के गणमान्य लोगों ने नगर परिषद् अधिकारी से नदी के किनारों में सफ़ाई अभियान द्वारा जमे कचरे के ढेरों को हटवाने की बात रही. नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नदी किनारे से कचरा जल्द हटवाया जाए ताकि दोबारा कचरा नदी में का जल को दूषित ना करे.

सवांददाता: गुड्डू कुशवाहा चंदिया