Tuesday, 15 September 2026 | 3:13 PM
भारत

उमरिया: चंदिया पुलिस का मानवीय चेहरा, बेसहारा का बनी सहारा

उमरिया: कोरोना काल में समाज सेवियों, कोरोना वालेन्टियर्स के साथ पुलिस भी गरीब, असहाय, जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही है, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस अब कोरोना कफर््यु का जायजा लेने के साथ ही भोजन का वितरण भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल के म
Share:
उमरिया: चंदिया पुलिस का मानवीय चेहरा, बेसहारा का बनी सहारा
Read in your preferred language.

उमरिया: कोरोना काल में समाज सेवियों, कोरोना वालेन्टियर्स के साथ पुलिस भी गरीब, असहाय, जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही है, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस अब कोरोना कफर््यु का जायजा लेने के साथ ही भोजन का वितरण भी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल के मार्गदर्शन मे चंदिया थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी एवं एसपी स्टेनो देवा माने व टीम ने कौडिया , पूछी ,भुण्डी, ओबरा, छोटी पाली,खैरभार एवं चंदिया में चिन्हित लोगो के पास पहुँची। खाद्यन्न सहित अन्य जरूरत की सामग्री भेंट की एवं उनको कोरोना महामारी से बचने हेतु उन्हें बार बार हाथों को सेनेटाईजेशन करनें, घर से निकलते समय मास्क का उपयोग करनें, बेवजह सडको पर नही घूमनें की समझाईश भी दी जा रही है, ताकि कोरोना संक्रमण की इस चैन को तोड़ा जा सके।