Friday, 30 October 2026 | 5:46 PM
भारत

उमरिया :प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़

उमरिया : कोविड-19 से कोई भी अब अनजान नहीं. सब जान रहे हैं कि कोरोनावायरस प्राणघातक लाइलाज बीमारी है. जिसका इलाज खुद से सुरक्षा तक सीमित हो गया है. इसके बावजूद प्रशासन के लाख समझाइश के बाद भी नहीं समझ रहे हैं. बिना सुरक्षा व्यवस्था की लोग आपको बेवजह घूमते भी गली चौराहों में दिख जाएंगे. मुख्यालय में क
Share:

उमरिया : कोविड-19 से कोई भी अब अनजान नहीं. सब जान रहे हैं कि कोरोनावायरस प्राणघातक लाइलाज बीमारी है. जिसका इलाज खुद से सुरक्षा तक सीमित हो गया है. इसके बावजूद प्रशासन के लाख समझाइश के बाद भी नहीं समझ रहे हैं. बिना सुरक्षा व्यवस्था की लोग आपको बेवजह घूमते भी गली चौराहों में दिख जाएंगे. मुख्यालय में कई जगह जैसे सब्जी मंडी, नए बस स्टैंड के पास सुबह के वक्त काफी भीड़ बिना मास्क के घूमती हुई नजर आती है. यातायात थाने के पास भी सब्जी मंडी लग रही है. जिसमें खुले तौर पर उल्लंघन करते देखा जा सकता है. लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. हैरानी तब हो रही है जब कोविड-19 के बारे में लोग जान रहे हैं. इसके बावजूद भी वह खुद और अपने समाज परिवार दोनों के साथ अन्याय कर रहे हैं.