Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

उमरिया: मिट्टी की खदान धसकनें से एक महिला की मृत्यु हुई

उमरिया: जिले में ग्राम पंचायत बिछिया के ग्राम कालोरी में मिट्टी की खदान धसकनें से एक महिला मुन्नी बाई की मृत्यु हो गई थी, तथा तीन महिलाएं क्रमशः ओमवती बाई उम्र 30 वर्ष, सकुन बाई उम्र 35 वर्ष तथा जयमंती बाई उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के पश्चात घायल महिलाओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया: जिले में ग्राम पंचायत बिछिया के ग्राम कालोरी में मिट्टी की खदान धसकनें से एक महिला मुन्नी बाई की मृत्यु हो गई थी, तथा तीन महिलाएं क्रमशः ओमवती बाई उम्र 30 वर्ष, सकुन बाई उम्र 35 वर्ष तथा जयमंती बाई उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के पश्चात घायल महिलाओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र शिवनारायण सिंह मृतक मुन्नी बाई के घर चंगेरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अन्त्येष्टि सहायता योजना के तहत पांच हजार रूपये की सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने मृतक एवं दुर्घटना में घायल हुए परिवारों को संबल योजना के तहत क्रमशः चार लाख तथा दो – दो लाख रूपये की मदद दिलानें की बात कही।
इसके पश्चात विधायक शिवनारायण सिंह दुर्घटना में घायल तीन महिलाओं का हाल जानने सामुदायिक अस्पताल पाली पहुंचे तथा चिकित्सकों को उपचार के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने घायल महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल भी पूछा। इसके पश्चात डाक्टर एवं पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

सवांददाता: कंचन साहू