Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

उमरिया - रोको-टोको अभियान के तहत कोरोना से बचाव का दिया जा रहा है संदेश

उमरिया - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चैहान लोगों से मास्क पहनने का निरंतर आग्रह कर रहे हैं। जिसको लेकर आज उमरिया जिला क
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चैहान लोगों से मास्क पहनने का निरंतर आग्रह कर रहे हैं। जिसको लेकर आज उमरिया जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक शिवशंकर शर्मा के मार्गदर्शन में पाली विकाश खंड के मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उमरिया से सम्बद्ध उत्कर्ष सोशल डेवेलपमेंट फाउंडेशन के पंजीकृत कोरोना वालेंटियर के सहयोग से कोरोना की रोकथाम के लिये पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रोको - टोको अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगो को मास्क देकर उन्हें मास्क लगाने समझाइस दी जा रही है तथा बिना अतिआवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी दी जा रही हैं कोरोना से बचने के लिए जन-जागरूकता की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस गतिविधि में मुख्यरूप से कोरोना वालेंटियर हिमांशू तिवारी,इनायत अहमद, नरेश प्रजापति,पारस सिंह,शनि बंजारे एवं सभी उपस्थित रहे।

  • *उमरिया एमपी से कंचन साहू