Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
भारत

उमरिया - सुबह सबेरे कलेक्टर ने शहर के वार्डो का किया निरीक्षण

उमरिया - बुधवार को सुबह सवेरे मुख्यालय के सिंग्लटोला, विकटगंज वार्डो का निरीक्षण करते हुए झिरिया,कैम्प,सहित कई सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने किया है।कैम्प एवम झिरिया मोहल्ला में क़ई बजबजाती नालियों से नाराज़ होकर कलेक्टर ने सफाई कर्मियों को त्वरित साफ करने निर्देशित क
Share:
उमरिया - सुबह सबेरे कलेक्टर ने शहर के वार्डो का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

उमरिया - बुधवार को सुबह सवेरे मुख्यालय के सिंग्लटोला, विकटगंज वार्डो का निरीक्षण करते हुए झिरिया,कैम्प,सहित कई सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने किया है।कैम्प एवम झिरिया मोहल्ला में क़ई बजबजाती नालियों से नाराज़ होकर कलेक्टर ने सफाई कर्मियों को त्वरित साफ करने निर्देशित किया ,वही स्थानीय जनों ने भी लगातार सफाई न होने की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर के आदेशानुसार निरीक्षण में चल रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस के गढ़पाले के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मौके पर बजबजाती नालियों की बेहतर सफाई की।इसके साथ ही नपा के सफाई दरोगा किशन भारती की देखरेख में सफाईकर्मियों ने वार्डो की साफ सफाई की।औचक निरीक्षण के दौरान कई स्थानों में पड़े कचरे के अंबार को देख कड़ी नाराजगी जाहिर की।वही स्थानीय लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी कचरा वाहन में व्यवस्थित कचड़ा फेंके जिससे नगर का वातावरण शुद्ध हो।