Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

उमरिया : चंदिया तहसील के पास भीषण सड़क हादसा, दो अज्ञात युवकों की दर्दनाक मौत

चंदिया तहसील कार्यालय के पास एक बेहद खतरनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों य
Share:
उमरिया : चंदिया तहसील के पास भीषण सड़क हादसा, दो अज्ञात युवकों की दर्दनाक मौत
Read in your preferred language.

चंदिया तहसील कार्यालय के पास एक बेहद खतरनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सवांददाता : गुड्डू कुशवाहा