Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

उमरिया: बिना कागजात वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्यवाही की गई

उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में रविवार देर शाम 5:00 बजे इंदिरा चौक के पास पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्यवाही की गई ।आपको बता दें कि इसके पूर्व टीआई डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नौरोजाबाद के इसी चौक में बिना हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस के बिना दो
Share:
उमरिया: बिना कागजात वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्यवाही की गई
Read in your preferred language.

उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में रविवार देर शाम 5:00 बजे इंदिरा चौक के पास पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्यवाही की गई ।आपको बता दें कि इसके पूर्व टीआई डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नौरोजाबाद के इसी चौक में बिना हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस के बिना दोपहिया वाहन को रोड में दौड़ने वाले चालकों को रोककर हिदायत दी गई थी।

आज देर शाम चली इस चलानी कार्यवाही में दोपहिया चालक यहां वहां भागते नजर आए। उल्लेखनीय है कि नगर नौरोजाबाद में 18 साल से कम के युवा भी यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते दोपहिया वाहन को रोड में दौड़ाते साफ देखे जा सकते हैं। वही टीआई डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष की कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें वही यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि रोड दुर्घटना को रोका जा सके।