Monday, 14 September 2026 | 7:29 PM
India

उमरिया: पिता को खुद के बेटे ने हे उतरा मौत के घाट

उमरिया कोतवाली थाने की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ददरौंड़ी निवासी निवासी राजू कोल की लाठियों से पीट - पीट कर हत्या उसके सौतेले पुत्र हीरा लाल अगरिया ने कर दिया। सिविल लाइन चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम रामदीन बैगा और उसका भाई रामफल बैगा मृतक राजू कोल की बाड़ी तोड़ कर ले जा रहा था तो
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया कोतवाली थाने की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ददरौंड़ी निवासी निवासी राजू कोल की लाठियों से पीट - पीट कर हत्या उसके सौतेले पुत्र हीरा लाल अगरिया ने कर दिया। सिविल लाइन चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम रामदीन बैगा और उसका भाई रामफल बैगा मृतक राजू कोल की बाड़ी तोड़ कर ले जा रहा था तो राजू के पुत्र ने मना किया जिस पर विवाद होने लगा। उसी समय राजू कोल का सौतेला पुत्र हीरा लाल अगरिया आ गया और रामदीन बैगा का पक्ष लेते हुए अपने सौतेले भाई से विवाद करने लगा जिसमें पिता बीच - बचाव करने लगा तो हीरा लाल पिता को मार दिया तब पिता भी उसको मारा जिसके चलते हीरा लाल सपने सौतेले पिता को दौड़ा - दौड़ा कर डंडे से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को देर रात सूचना मिलने पर सिविल लाइन प्रभारी सरिता ठाकुर दल - बल के साथ मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाई कर सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई और आरोपी सौतेले पुत्र हीरा लाल को तलाश कर अपने गिरफ्त में ली और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की पत्नी प्रेम बाई अगरिया बताई कि खड़िया का विवाद रामदीन के भाई से हो गया जिस पर बाबू से भी मारपीट हो गई फिर हीरा लाल उनको भी मारने लगा और मौत हो गई।

पत्रकार : कंचन साहू