Monday, 14 September 2026 | 7:27 PM
UP News

उमरिया : 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने जिले मे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है, जिसके तहत अत्यधिक आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य दुकानों को रखने के निर्देश है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कलेक्टर स्वयं कार्यवाही कर रहे
Share:
उमरिया : 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू
Read in your preferred language.

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने जिले मे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है, जिसके तहत अत्यधिक आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य दुकानों को रखने के निर्देश है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कलेक्टर स्वयं कार्यवाही कर रहे हैं।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को गत अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि विकटगंज उमरिया में देशी शराब के ठेके में पीछे के रास्ते शराब का अवैध कब्ज़ा कर धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। सूचना पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपना काफिला कुछ दूर खड़ा कर ग्राहक बन पहुंच गए देशी शराब के ठेके पर और दरवाजा खटखटाया कहा दरवाजा खोलिए अंदर से आवाज आती है कौन तो साहब ने कहा खोलो कुछ लेना है। जैसे ही दरवाजा खुला कलेक्टर ने दबिश देकर 80 पेटी देशी शराब कमरे से जप्त की जो कमरा सील नहीं था। कलेक्टर ने उक्त कमरे को सील कर संबंधित विभाग को प्रकरण फटकार लगाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

पत्रकार : कंचनं साहू