Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
भारत

उमरिया : कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया

उमरिया :(6 फरवरी 2021) जिला मुख्यालय स्थित उमरिया रीवा रोड में घंघरी बायपास तिराहे में कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हम लोग किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किये हैं! आज पूरे देश मे किसान बिल के विरोध में चक्काज
Share:
उमरिया : कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया
Read in your preferred language.

उमरिया :(6 फरवरी 2021) जिला मुख्यालय स्थित उमरिया रीवा रोड में घंघरी बायपास तिराहे में कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हम लोग किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किये हैं!

आज पूरे देश मे किसान बिल के विरोध में चक्काजाम किया जा रहा है उसी के समर्थन में यहां भी चक्काजाम किया गया है। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनो काले कानून वापस लें और जो किसान आंदोलन के दौरान मरे हैं!

उनके परिजनों को मुआवजा दें और उनके घर वालों को नौकरी दें, और अपने कृत्य पर पूरे देश से माफी मांगे। वहीं जब पूंछा गया कि प्रशासन जबरन चक्काजाम हटवा दिया तो कहे कि प्रशासन तो सरकार के हाथ की कठपुतली है, लेकिन ताज्जुब लगता है कि प्रशासन में बैठे लोग भी किसान के बेटे हैं फिर कैसे इतने असंवेदनशील हैं।

सवांददाता: कंचन साहू