Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

उमरिया: जनहित संस्था द्वारा रोड पर पेंटिंग बनाकर कोरोना के प्रति जागरूक किया

उमरिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान के तहत शहर के गांधी चौक स्थित गुरुवार को जनहित संस्था के चित्रकारों ने पेंटिंग बनाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। यह पेंटिंग चित्रकार संरक्षक जय कुमार सोनी, उपाध्यक्ष ऋषिकेश रजक, अध्यक्ष सूरज कुमार
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान के तहत शहर के गांधी चौक स्थित गुरुवार को जनहित संस्था के चित्रकारों ने पेंटिंग बनाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। यह पेंटिंग चित्रकार संरक्षक जय कुमार सोनी, उपाध्यक्ष ऋषिकेश रजक, अध्यक्ष सूरज कुमार सोनी, सचिव प्रकाश राजपूत, रक्तदाता नीरज बर्मन, संयुक्तसचिव राकेश यादव ने बनाई। संस्था द्वारा पेंटिंग के माध्यम से बताया कि कोरोना महामारी के भयंकर परिणाम सामने आ रहे हैं और दिन-प्रतिदिन पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी लोग सरकारी निर्देशों का पालन कर स्वयं बचे और अपने परिवार को भी बचाएं। उन्होंने अपील की कि आप सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित हैं। इसलिए आप अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहे।

*रिपोर्ट - उमरिया से कंचन साहू