Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद में 1.62 लाख से अधिक परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन, होली पर 8.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक जनपद में कुल 1,62,447 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें आईओसीएल (IOCL) के 93,238, बीपीसीएल (BPCL) के 19,415 तथा एचपीसीएल (HPCL) के 49,794 लाभार्थी शामिल हैं। राज
Share:
फर्रुखाबाद में 1.62 लाख से अधिक परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन, होली पर 8.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक जनपद में कुल 1,62,447 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें आईओसीएल (IOCL) के 93,238, बीपीसीएल (BPCL) के 19,415 तथा एचपीसीएल (HPCL) के 49,794 लाभार्थी शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 से पर्व एवं त्योहारों पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निःशुल्क गैस रिफिल देने की योजना शुरू की गई थी। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दीपावली पर एक निःशुल्क रिफिल पहले ही वितरित की जा चुकी है, जबकि होली पर्व (जनवरी 2026 से मार्च 2026) के अंतर्गत दूसरी निःशुल्क रिफिल वर्तमान में प्रदान की जा रही है।

प्रति सिलेंडर 876 रुपये, पूरी राशि खाते में वापस

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल का वर्तमान उपभोक्ता मूल्य ₹876.00 निर्धारित है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा ₹323.24 तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹552.76 की सब्सिडी अनुमन्य है।

लाभार्थियों को पहले गैस एजेंसी से सिलेंडर बुक कर ₹876 जमा कर रिफिल प्राप्त करना होता है। इसके बाद केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूरी सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस प्रकार यह रिफिल लाभार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त होती है।

होली पर 8.97 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर

होली पर्व के अवसर पर जनपद के 1,62,447 लाभार्थियों के बैंक खातों में राज्य सरकार द्वारा कुल ₹8,97,94,203.72 (आठ करोड़ सत्तानवे लाख चौरानवे हजार दो सौ तीन रुपये बहत्तर पैसे) की धनराशि अंतरित की गई।

लखनऊ से सजीव प्रसारण, 250 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरण

आज फर्रुखाबाद ऑफिसर क्लब में योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद फर्रुखाबाद की उपस्थिति में जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी (जिला उज्ज्वला योजना नोडल अधिकारी) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

लगभग 400 लाभार्थियों ने सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के उपरांत 250 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क सिलेंडर, चूल्हा व अन्य उपकरण भी प्रदान किए गए।

जनपद में उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।