Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका पाखंड नही चलेगा. बाबा साहब के लिए रत्तीभर सम्मान हो तो UCC का समर्थन करना चाहिए. सीएम ने 1959 का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसी विधानसभा में किसानों के जमीन को लेकर समानता का कानून पास करवाया था. विधानसभा में सत्ता पक्ष ने शेम-
Share:
मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका पाखंड नही चलेगा. बाबा साहब के लिए रत्तीभर सम्मान हो तो UCC का समर्थन करना चाहिए. सीएम ने 1959 का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसी विधानसभा में किसानों के जमीन को लेकर समानता का कानून पास करवाया था. विधानसभा में सत्ता पक्ष ने शेम-शेम के नारे लगाए. सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है. 76 फीसदी मुस्लिम बहनों और 40 फीसदी मुस्लिम भाइयों ने UCC का समर्थन किया.

सदन में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जय जय श्री राम के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा. हंगामे के बीच UCC पर मुख्यमंत्री का भाषण जारी रहा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करो.