Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 बलिदान दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में जन्मे अमर शहीदों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
Share:
फर्रुखाबाद में बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 बलिदान दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में जन्मे अमर शहीदों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज श्री मिथिलेश अग्रवाल ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक राहुल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर जनपद के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को नमन किया।