Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का त
Share:
यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले
Read in your preferred language.

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

गोरखपुर, प्रयागराज व श्रावस्ती में नए मुख्य विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष जबकि इस पद पर कार्यरत अभिषेक पांडेय हापुड़ के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने हैं। सूचना निदेशक शिशिर को अब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ ही एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

वाराणसी, आजमगढ़, हापुड़, बरेली, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, भदोही व संतकबीर नगर सहित 11 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। वाराणसी के मंडल आए तो कौशल राज शर्मा को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।
सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया

वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राज. लिंगम को वाराणसी का मंडल आयुक्त, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी, हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा, प्रमुख सचिव स्टैंप एवं पंजीयन अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बनाया गया है।
अभिषेक पांडे बने हापुड़ के जिलाधिकारी

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार मीणा को उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मेरठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ शाश्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया है।
अविनाश सिंह बरेली के जिलाधिकारी बनाए गए

जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार 2 को जिलाधिकारी आजमगढ़, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल आजमगढ़ को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बरेली बनाया गया है।
इन IAS अधिकारियों को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी

विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा अनुपम शुक्ला को जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली हर्षिका सिंह को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।