Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
मनोरंजन

रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश

यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन
Share:
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश
Read in your preferred language.

यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं।

फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।