बीमारियों से बचने के लिए खुशी खुशी अपना ही मूत्र पीता है ये आदमी
इंसान अपनी एनर्जी बढ़ने के लिए कई एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है. आज के ज़माने में हर कोई ऐसा करता है और हर कोई अपनी एनर्जी को बरक़रार रखना चाहता है. लेकिन अपनी सेहत के लिए लोग क्या क्या कर सकते हैं इस बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी. आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 8 सा
By
Adarsh Kumar
•
Published
05 August 2020, 12:58 PM
•
1 Views
Share:
Read in your preferred language.
इंसान अपनी एनर्जी बढ़ने के लिए कई एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है. आज के ज़माने में हर कोई ऐसा करता है और हर कोई अपनी एनर्जी को बरक़रार रखना चाहता है. लेकिन अपनी सेहत के लिए लोग क्या क्या कर सकते हैं इस बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी. आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 8 सालों से रोज़ाना हेल्थ ड्रिंक की तरह यूरिन पीता है. सुनकर आपको भी अजीब लगा होगा लेकिन यही सच है जिसके बारे में हम बताने जा रहे हैं.
दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले डेव मर्फी पिछले छह सालों से खुद को फिट रखने के लिए खुद की ही यूरिन पी रहे हैं. इन्होने बेहद ही अजीब तर्क ढूंढा है जिससे वो खुद को फिट रख पाते हैं. ब्रिटेन के रहने वाले डेव मर्फी पिछले 8 सालों से लगातार युरिन पी रहे हैं. बात ये है कि अस्थमा के साथ-साथ और भी कई बीमारियों ने उन्हें अपने शिकंजे में जकड़ रखा था. लेकिन जब से उन्होंने यूरिन पीना शुरू किया तब से उनकी सेहत में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिला है.
इतना ही नहीं मर्फी ने बताया कि यूरिन पीने से उनका वज़न 50 किलो कम हो गया है. साथ ही उनकी उम्र काफी कम दिखती है और वो खुद को काफी यंग फील करते हैं. इसके अलावा उनकी बीमारियां भी कम हो गई हैं और वो काफी फिट महसूस करते हैं. हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है, जिसमें हिम्मत है वही ये काम कर सकता है.