25 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
बिहार के दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये देश में जो लहर चल रही है ये ललकार है। देश का युवा एनडीए पर विश्वास करता है। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों को वंदे मातरम से आपत्ति है। लेकिन ये नहीं जानते कि वंदे मातरम हमारी शक्ति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिनको भारत माता की जय से आपत्ति है उनकी जमानत जब्त होगी।- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। वो भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से गिरिराज ने ये बयान दिया। एक खास वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा।
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस तुष्टीकरण, माफिया और करप्शन की पार्टी बन गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि "सोनार बांग्ला' में थाईलैंड का सोना पहुंच रहा है। सीतारमण बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के धनसिंह मैदान की जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रही थीं।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गाजीपुर, उन्नाव और औरैया में चुनावी रैलियां करेंगे।
-वाराणसी पहुंचने से पहले पीएम मोदी बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर वो रोड शो करेंगे और शाम को गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी कल सुबह करीब 11.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।