Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

'अबकी बार ट्रंप से हार': अमेरिकी व्यापार समझौते पर कांग्रेस का हमला

अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता अबकी बार ट्रंप से हार का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद इस समझौते को ठ
Share:
'अबकी बार ट्रंप से हार': अमेरिकी व्यापार समझौते पर कांग्रेस का हमला
Read in your preferred language.

अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता अबकी बार ट्रंप से हार का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद इस समझौते को ठंडे बस्ते में डाला जाए और इसकी शर्तों पर फिर से बातचीत की जाए।

कांग्रेस का कहना है कि यह समझौता एकतरफा है और भारत ने इसमें ज्यादा रियायतें दी हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया था, लेकिन अब की डील में भारत को नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना पहले से थी, तो इतनी जल्दबाजी में समझौता क्यों किया गया।