Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

'क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है', गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल

आपने भी अपने दोस्तों या करीबियों के मुंह से शायद यह बात सुनी होगी कि 'इस बार यानी 2026 के आईपीएल में मजा नहीं आ रहा है.' इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. सीजन में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं. धीरे-धीरे कारवां प्लेऑफ की तरफ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स
Share:
'क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है', गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल
Read in your preferred language.

आपने भी अपने दोस्तों या करीबियों के मुंह से शायद यह बात सुनी होगी कि 'इस बार यानी 2026 के आईपीएल में मजा नहीं आ रहा है.' इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. सीजन में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं. धीरे-धीरे कारवां प्लेऑफ की तरफ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर कुछ आंकड़े शेयर कर 'आईपीएल में मजा नहीं आ रहा' वाला सवाल और गहरा कर दिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे इस बार टीवी पर आईपीएल देखने वाले लोगों की संख्या में 26% की कमी आई है. इस आंकड़े के साथ दूसरा सवाल यह उठने लगा कि क्या अब इंडियन प्रीमियर लीग से बोर होने लगे? तो आइए जानते हैं कि हर्ष गोयनका की पूरी बात क्या रही.

हर्ष गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कथित तौर पर आईपीएल की टीवी व्यूवरशिप 26% कम हो गई है. BCCI को इस बारे में एक्शन लेना चाहिए क्योंकि आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता होने की बजाय सिर्फ बैटिंग का तमाशा बनकर रह गया है."

इसके आगे उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर कुछ सुक्षाव भी दिए, जिससे सुधार आ सकता है.