India
राहुल के इस्तीफे के बाद भी नहीं सुधर रहे ये कांग्रेसी नेता, पार्टी में बड़े बदलाव की चर्चा तेज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने इस बात पर पीड़ा भी जाहिर की थी कि पार्टी में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और पद नहीं छोड़ना चाहते। उनके इस बयान के बाद पार्टी के कई बड़े नेत
Read in your preferred language.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने इस बात पर पीड़ा भी जाहिर की थी कि पार्टी में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और पद नहीं छोड़ना चाहते। उनके इस बयान के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन लगता है कि उनकी इस अपील का असर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं पर नहीं पड़ रहा है। कई ऐसे नेता हैं जो बूथ-मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदों पर लंबे समय से बने हुए हैं, लेकिन अपने ब्लॉक-जिले में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद भी वे पद नहीं छोड़ना चाहते। प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चा के बाद ये नेता अभी से शीर्ष नेताओं से अपने संबंध का हवाला देकर अपने पदों पर बने रहने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
दिल्ली प्रदेश के एक शीर्ष नेता के मुताबिक कई बूथ, मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ता लंबे समय से अपने पदों पर बने हुए हैं। ऐसे भी लोग हैं जो शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पदों पर चुने गए थे। इस बीच लगातार पार्टी में अरविंदर सिंह लवली और अजय माकन जैसे अध्यक्ष भी बदल गए, लेकिन इन कार्यकर्ताओं ने अब तक अपना पद नहीं छोड़ा।
लेकिन, शीला दीक्षित इस बार काफी कड़ा रुख अख्तियार करने के मूड में हैं और उन्होंने ऐसे सभी नेताओं को रुख्सत करने का फैसला ले लिया है। केवल उन्हीं नेताओं को दुबारा मौका मिलने की संभावना है जिनके इलाकों में पार्टी ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है।