Friday, 30 October 2026 | 5:46 PM
भारत

निलंबित सांसदों का धरना खत्म, बचे नसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष

किसान बिलों को लेकर घमासान के बाद राज्यसभा से निलंबित हुए आठ सासंदों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। साथ ही कृषि विधेयकों और सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संसद के बचे हुए पूरे मॉनसून सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा क
Share:

किसान बिलों को लेकर घमासान के बाद राज्यसभा से निलंबित हुए आठ सासंदों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। साथ ही कृषि विधेयकों और सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संसद के बचे हुए पूरे मॉनसून सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा का वॉकआउट किया और गांधी की प्रतिमा के सामने आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, एनसीपी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद आदि समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने संसद के बचे हुए सत्र के बहिष्कार का ऐलान किया है।

दरअसल, राज्यसभा में मॉनसून सत्र के नौवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों ने आठ सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए कार्यवाही का बहिष्कार किया। सबसे पहले कांग्रेस ने कार्यवाही का बहिष्कार किया। इसके बाद आप, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के सदस्यों ने भी कार्यवाही का बहिष्कार किया। बाद में राकांपा, सपा और राजद के सदस्य भी सदन से बाहर चले गए।