Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज डेट कंफर्म, पोस्टर में दिखा वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज

ओटीटी पर ‘मिर्ज़ापुर’ सुपरहिट रही थी और अब ये फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आ रही है. आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आपको बताते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी. ‘मिर्जापुर द मूवी’ थियेटर्स में चार सितंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकि
Share:
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज डेट कंफर्म, पोस्टर में दिखा वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज
Read in your preferred language.

ओटीटी पर ‘मिर्ज़ापुर’ सुपरहिट रही थी और अब ये फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आ रही है. आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आपको बताते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी.

‘मिर्जापुर द मूवी’ थियेटर्स में चार सितंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा स्केल है.

मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट अनआउंस करते हुए कैप्शन में लिखा है, "अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, देखिए मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में. दर्शकों से अपील है कि आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें.'