Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 PM
भारत

देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सब से अच्छा बजट आया है। इसे लेकर उत्साह है। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत और उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। इसकी वजह चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था है। सड़क, रेल, हवाई नेटवर्क अच्छा हुआ है। अब जलमार्ग के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। प्रयागराज से हल्दिया तक का जलमार्ग श
Share:
देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सब से अच्छा बजट आया है। इसे लेकर उत्साह है। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत और उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। इसकी वजह चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था है। सड़क, रेल, हवाई नेटवर्क अच्छा हुआ है।

अब जलमार्ग के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। प्रयागराज से हल्दिया तक का जलमार्ग शुरू होने जा रहा है। यह दावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। वह जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ उपमुख्यमंत्री केशव ने सपा और कांग्रेस को घेरा। राहुल गांधी के लिए बोले, देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इसके अतिरिक्त विश्वास के साथ बोले, प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आयेगा और रोजगार मिलेगा। हम तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सपा मुखिया के लिए कहा जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने दलितों, पिछड़ों का दमन किया। भर्तियों में भ्रष्टाचार करने, जमीनों पर कब्जा करवाने का काम किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री को मिष्ठान भेंट कर बजट के लिए बधाई दी। गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, अवधेश चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पप्पू पांडेय, पटेल, विधायक सुरेंद्र चौधरी, गुरुप्रसाद मौर्य, सुबोध सिंह, विवेक मिश्र, पवन श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।