Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

सम्यक पार्टी के नये मुखिया का भ्रमण 1 अप्रैल से; बिहार, यूपी और एमपी में करेंगे कार्यकर्ता बैठकें

सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य का भ्रमण कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका यह पहला भ्रमण होगा। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यक
Share:
सम्यक पार्टी के नये मुखिया का भ्रमण 1 अप्रैल से; बिहार, यूपी और एमपी में करेंगे कार्यकर्ता बैठकें
Read in your preferred language.

सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य का भ्रमण कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका यह पहला भ्रमण होगा। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और संवाद करेंगे। इस भ्रमण में वह 1 अप्रैल को वाराणसी, 2 अप्रैल को कैमूर (भभुआ) और रोहतास जिलों में रहेंगे। 3 अप्रैल को अरवल जिले में बिहार प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार के पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 अप्रैल को अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। 5 अप्रैल को प्रयागराज और 6 अप्रैल छतरपुर जिले में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 7 अप्रैल को इटावा, 8 अप्रैल को कानपुर और 9 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे।

पार्टी ने सभी संबंधित प्रदेश अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें। सम्यक पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, समता और बिना परिवारवाद-जातिवाद के राजनीति पर जोर देती है। इस भ्रमण में राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य के साथ पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य भी रहेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश और इटावा की बैठकों में राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनोहर बौद्ध और आशाराम भी साथ रहेंगे। यह भ्रमण पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।