Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
मनोरंजन

Battle of Galwan का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्‍म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है। जी हां, साल 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ लड़ी गई खूनी लड़ाई पर बनी इस फिल्‍म का नाम अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगा। यह घोषणा सोमवार, 16 मार्च को मेकर्स की ओर से की गई है। इसी के साथ फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी जारी किया गया ह
Share:
Battle of Galwan का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्‍म
Read in your preferred language.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है। जी हां, साल 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ लड़ी गई खूनी लड़ाई पर बनी इस फिल्‍म का नाम अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगा। यह घोषणा सोमवार, 16 मार्च को मेकर्स की ओर से की गई है। इसी के साथ फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक लुक नजर आ रहा है। हालांकि, इस नए पोस्‍टर से रिलीज डेट गायब है, जिसके बाद उन कयासों को फिर से हवा लगी है कि शायद फिल्‍म अगले महीने 17 अप्रैल 2026 को रिलीज नहीं होगी और पोस्‍टपोन होगी।

अपूर्व लाख‍िया के डायरेक्‍शन में बनी साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम आधिकारिक तौर एक ऐसा संदेश देता है, जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है। मेकर्स ने 'मातृभूम‍ि' को फिल्‍म का नया टाइटल बनाया है, जबकि साथ में टैगलाइन जोड़ा है- May War Rest in Peace, यानी युद्ध को शांति मिले।