Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
Home / News / News
News

दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गए घराती, बनाया बंधक

प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान एक दूल्हे का दहेज मांगना ऐसा भारी पड़ा कि वह खुद तो पिटा ही, बारातियों की भी शामत आ गई. लड़की के घरवालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और बारातियों को जमकर कूटा. दहेज की मांग सुनकर लड़की वाले इतने नाराज हो गए कि जयमाल का स्टेज, युद्ध के मैदान में बदल गया. दूल्हे समेत बाराति
Share:
दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गए घराती, बनाया बंधक
Read in your preferred language.

प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान एक दूल्हे का दहेज मांगना ऐसा भारी पड़ा कि वह खुद तो पिटा ही, बारातियों की भी शामत आ गई. लड़की के घरवालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और बारातियों को जमकर कूटा.

दहेज की मांग सुनकर लड़की वाले इतने नाराज हो गए कि जयमाल का स्टेज, युद्ध के मैदान में बदल गया. दूल्हे समेत बारातियों को लड़की के घरवालों ने टांग लिया. दोनों पक्ष के लोग पंचायत करते रहे तब तक दूल्हा पेड़ से बंधा रहा. यह मामला माधाता इलाके के हरखपुर गांव का है. यहां बुधवार की रात जौनपुर से बारात आई थी. जयमाल के दौरान दूल्हे ने अचानक दहेज की डिमांड कर दी. यह सुनते ही पहले लड़की के घरवालों ने मान-मनौव्वल की उसके बाद भड़क गए. लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ.लड़की के घरवालों को भी गुस्सा आ गया और दूल्हे को बंधक बना लिया. लड़की के घरवालों ने दूल्हे अमरजीत को पेड़ से बांध दिया. दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी बंधक बना लिया. जो बाराती भाग पाए, उन्होंने भागने में ही भलाई समझी.

जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को साथ लेकर गई. दूल्हे को बंधक बनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.