Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

इतने बजे से होगा भारत-द. अफ्रीका के बीच पहला टी20

मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के साथ अगले साल स्वदेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम स्पष्ट नजरिये के साथ उतरेगी जिसमें इसका मुख्य लक्ष्य विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की भूमिका
Share:
इतने बजे से होगा भारत-द. अफ्रीका के बीच पहला टी20
Read in your preferred language.

मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के साथ अगले साल स्वदेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम स्पष्ट नजरिये के साथ उतरेगी जिसमें इसका मुख्य लक्ष्य विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की भूमिका तय करना और उपयुक्त संयोजन तैयार करना होगा। पिछले वर्ष विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने टी20 में दमदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप में उसने लगातार आठ मैच जीतकर खिताब जीता था। तब से भारत ने अपनी जीत का आंकड़ा 26 मैच तक पहुंचा दिया है जिसमें एशिया कप में लगातार सात मैच जीतना भी शामिल है। इस बीच भारतीय टीम को केवल चार मैच में हार मिली। इस अवधि में भारतीय टीम ने कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है और अब उसका लक्ष्य उस टीम के खिलाफ अपनी धार को और अधिक मजबूत करना होगा जिसे उसने टी20 विश्व कप फाइनल में हराया था।

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में टी20 में पहली जीत की तलाश है। भारत ने कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टी20 मैच खेले हैं और दोनों मुकाबले में टीम को हार मिली है। भारतीय टीम मंगलवार को यह मिथक तोड़ना चाहेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 09 दिसंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कटक के बाराबाटी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 शाम 7:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा।