Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

कोहली को जितनी सैलरी मिलती है, उतने में पूरी पाकिस्तानी टीम को मिल जाता है वार्षिक वेतन

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली जहां रन बनाने और रोज नए कीर्तिमान रचने के मामले में सबसे आगे रहते हैं, वहीं कमाई के मामले में भी कोहली सबसे ऊपर हैं. भारतीय कप्‍तान का नाम सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में शामिल हैं. अगर उनके विज्ञापन की कमाई को एक बार अलग भी कर दिया जाए तो बीसीसीआई से मिलने वाली
Share:
कोहली को जितनी सैलरी मिलती है, उतने में पूरी पाकिस्तानी टीम को मिल जाता है वार्षिक वेतन
Read in your preferred language.

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली जहां रन बनाने और रोज नए कीर्तिमान रचने के मामले में सबसे आगे रहते हैं, वहीं कमाई के मामले में भी कोहली सबसे ऊपर हैं. भारतीय कप्‍तान का नाम सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में शामिल हैं. अगर उनके विज्ञापन की कमाई को एक बार अलग भी कर दिया जाए तो बीसीसीआई से मिलने वाली उनकी सालाना सैलरी ही पूरी पाकिस्‍तान टीम की सालाना सैलरी के लगभग बराबर है. हाल में ही बीसीसीआई ने अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक की अवधि के लिए वार्षिक कॉन्‍ट्रेक्‍ट की लिस्‍ट को जारी किया, जिसमें कोहली सहित रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ग्रेड ए प्‍लस में बरकरार हैं. बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ए+ के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड A के खिलाड़ियों का करार 5 करोड़ रुपये का है. ग्रेड-बी और सी के खिलाड़ियों को क्रमशः 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.

वहीं पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी यानी ग्रेड में रखता है. ए ग्रेड वाले 3 खिलाड़ियों को 11 लाख पाकिस्‍तानी रुपये (यानी 5.20 लाख भारतीय रुपये के करीब) हर महीने मिलते हैं. इस ग्रेड में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और अजहर अली हैं. बी कैटेगरी वालों को 7.50 लाख पाकिस्‍तानी रुपये (यानी 3.54 लाख रुपये भारतीय रुपये) और सी कैटेगरी वालों को 5.50 लाख पाकिस्‍तानी रुपये (यानी 2.60 लाख भारतीय रुपये) मिलते हैं. पाकिस्‍तान ने ए कैटेगरी में 3, बी में 9 और सी कैटेगरी में 6 खिलाड़ियों को रखा है. अगर पाकिस्‍तानी रुपये को भारतीय रुपये में बदला जाए तो पाकिस्‍तान टीम की पूरी सैलरी विराट कोहली को हर साल मिलने वाली बतौर रिटेनर फीस के लगभग बराबर है. पाकिस्‍तान बोर्ड हर साल खिलाड़ियों की फीस पर 7.4 करोड़ रुपये खर्च करता है.