- ये स्वतंत्रता दिवस भारत माता की सभी संतानों के लिए खुशी का दिन है, फिर चाहे वो देश में हों या विदेश में.
- आज के दिन हम सभी को देशप्रेम की भावना का और भी गहरा अनुभव होता है.
- इस अवसर पर हम अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श पेश किए.
- स्वाधीन देश के तौर पर 72 सालों की हमारी ये यात्रा आज एक खास मुकाम पर आ पहुंची है. कुछ ही हफ्ते बाद 2 अक्टूबर को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे.
- गांधी जी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे. वे समाज को हर प्रकार के अन्याय से मुक्त कराने के प्रयासों में हमारे मार्गदर्शक भी थे.
- गांधी जी का मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने हमारी आज की गंभीर चुनौतियों का अनुमान पहले ही लगा लिया था. गांधी जी मानते थे कि हमें प्रकृति के संसाधनों का उपयोग विवेक के साथ करना चाहिए. ताकि विकास और प्रकृति का संतुलन हमेशा बना रहे. उन्होंने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया. और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर जीवन जीने की शिक्षा भी दी. वर्तमान में चल रहे हमारे अनेक प्रयास गांधी जी के विचारों को ही यथार्थ रूप देते हैं. अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे देशवासियों का जीवन बेहतर बनाया जा रहा है. सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर विशेष जोर है.
भारत
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर किए गए फैसले से समानता आएगी: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश जारी है संबोधन की खास बातें- ये स्वतंत्रता दिवस भारत माता की सभी संतानों के लिए खुशी का दिन है, फिर चाहे वो देश में हों या विदेश में. आज के दिन हम सभी को देशप्रेम की भावना का और भी गहरा अनुभव होता है. इस अवसर पर हम अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारि
Read in your preferred language.
राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश जारी है
संबोधन की खास बातें-