Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
भारत

बरेली-आंवला चेयरमैन के पार्षद की दरोगा ने की पिटाई

आंवला- पार्षद के साथ मारपीट कर चुके सुभाषनगर थाने के दरोगा ने अब आंवला चेयरमैन के भतीजे को पीटकर गाड़ी में डाल लिया। चेयरमैन ने भतीजे के साथ एसपी सिटी से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने सोमवार को जांच के लिए बुलाया है। थाना अलीगंज के किदौना निवासी शशांक सक्सेना आंवला चेयरमैन संजीव सक्सेना के भतीज
Share:
Read in your preferred language.

आंवला- पार्षद के साथ मारपीट कर चुके सुभाषनगर थाने के दरोगा ने अब आंवला चेयरमैन के भतीजे को पीटकर गाड़ी में डाल लिया। चेयरमैन ने भतीजे के साथ एसपी सिटी से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने सोमवार को जांच के लिए बुलाया है।

थाना अलीगंज के किदौना निवासी शशांक सक्सेना आंवला चेयरमैन संजीव सक्सेना के भतीजे हैं। वह आंवला नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शशांक बृहस्पतिवार को कार्यालय के काम से अपने मित्र के साथ बरेली आए थे। नेकपुर में चेकिंग के दौरान सुभाषनगर थाने के दरोगा ने उनकी बाइक रुकवा ली। दरोगा ने हेलमेट के नाम पर शशांक से पांच सौ रुपये का जुर्माना ले लिया, लेकिन रसीद ढाई सौ रुपये की थमा दी। शशांक ने इस बाबत दरोगा से सवाल किया तो उसने पिटाई करने के बाद शशांक को जीप में डाल लिया। सुभाषनगर चौकी ले जाकर फिर उनकी पिटाई की।