Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर भारतीय जनता पार्टी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के टूट की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी से पहली प्रतिक्रिया आई है. उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मौर्य ने लिखा- ममता बनर्जी की निर्ममता से
Share:
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर भारतीय जनता पार्टी की पहली प्रतिक्रिया
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के टूट की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी से पहली प्रतिक्रिया आई है. उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए निशाना साधा है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर मौर्य ने लिखा- ममता बनर्जी की निर्ममता से उनकी अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस, 'तृण-तृण' हुई.

इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता ऋताब्रता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके पास 58 विधायकों का समूह है, जिन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीत दर्ज की थी और जल्द ही दो अन्य विधायक भी इस खेमे में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि जावेद खान, संदीपन साहा, सबीना यास्मीन और शिउली साहा को तृणमूल विधायक दल का उपनेता बनाया गया है. ऋताब्रता बनर्जी ने यह भी कहा कि वे सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे, लेकिन बिना वजह विरोध नहीं किया जाएगा, साथ ही विपक्ष के नेता के चुनाव में पार्टी नेतृत्व पर प्रक्रिया के उल्लंघन का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वे तृणमूल विधायक दल में मुख्य सलाहकार की भूमिका निभाएं और दावा किया कि संसदीय मानदंडों के अनुसार विधानसभा में उनका गुट ही असली और मुख्य विपक्षी दल है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने उनके गुट को विधायक दल का दर्जा देने की मांग स्वीकार कर ली है.