Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें, चोट के कारण बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह असम की उमा छेत्री को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल क
Share:
विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें, चोट के कारण बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी
Read in your preferred language.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह असम की उमा छेत्री को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज करके जानकारी दी कि यास्तिका भाटिया को विशाखापत्तनम में आयोजित टीम इंडिया के प्रशिक्षण शिविर के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी है. मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. बोर्ड ने बयान में कहा, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम यास्तिका की प्रगति पर नजर रखे हुए है और उनके जल्दी ही ठीक होने की कामना करती है.”