Tuesday, 03 November 2026 | 1:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक में फोन डायरेक्टरी, चुनाव, शिक्षा और संस्था प्रगति पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्था की प्रगति, फोन डायरेक्टरी, समिति चुनाव, शिक्षा और नए सदस्यों को जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
Share:
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक में फोन डायरेक्टरी, चुनाव, शिक्षा और संस्था प्रगति पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक रविवार 01 नवंबर 2026 को नई कॉलोनी कुइयांबूट, जनपद में आयोजित की गई। बैठक की व्यवस्था एवं अध्यक्षता जिला सचिव संजय सिंह शाक्य द्वारा की गई। बैठक सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई।

बैठक में शिवकुमार शाक्य, राधेश्याम शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, शेर सिंह शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य, पूर्व अध्यापक कुंवर बहादुर सिंह शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, जागेश्वर सिंह शाक्य, घनश्याम शाक्य, सरोज शाक्य सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समिति की फोन डायरेक्टरी तैयार करने, संस्था की प्रगति, समिति चुनाव, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा नए सदस्यों को समिति से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में पूर्व अध्यापक कुंवर बहादुर सिंह शाक्य ने भगवान बुद्ध के विचारों और उनके संदेश की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बुद्ध का संदेश किसी एक वर्ग, समुदाय या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव जाति के लिए शांति, करुणा और भाईचारे का मार्ग दिखाता है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के अनेक देशों में भगवान बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं को सम्मान एवं स्वीकार्यता मिल रही है। मानसिक शांति, जीवन के सत्य और मानवीय मूल्यों को समझने के लिए लोग बुद्ध के दर्शन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

पूर्व अध्यापक कुंवर बहादुर सिंह शाक्य ने कहा कि विश्व शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है। यदि मानव के अंदर शांति होगी तो समाज और दुनिया में भी शांति का वातावरण बनेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने भीतर के क्रोध, द्वंद्व और अशांति को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने भगवान बुद्ध के संदेश “अप्प दीपो भव” अर्थात “अपने दीपक स्वयं बनो” का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में स्वयं जागरूक होकर सही मार्ग अपनाना चाहिए। उनके विचारों को बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रेरणादायक बताया।

बैठक के अंत में समिति के सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।