Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है। बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प
Share:
फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव
Read in your preferred language.

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है। बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ सकती हैं। भारत स्वदेश में होने वाले विश्वकप में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम ने पिछले साल जून में बारबडोस में पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। पाकिस्तान अगर फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला श्रीलंका में होगा। आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच समझौते के तहत 2027 तक भारत और पाकिस्तान के सभी मैच तटस्थ स्थल पर होंगे। आईसीसी अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहा है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट की विंडो तय हो चुकी है और इसे भाग लेने वाले देशों के साथ साझा किया जा चुका है।

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के लिए मैदान शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं। इनमें भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्थान शामिल हैं। बीसीसीआई ने टी20 विश्वकप 2026 के आयोजनों स्थलों की सूची में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को जगह दी है।