Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

T20 World Cup : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Share:
T20 World Cup : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा?
Read in your preferred language.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फाइनल के टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है. हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है.

आमतौर पर बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं. मुंबई में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था. इसलिए जिन फैंस को टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.