Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्टार ने चुना विश्व कप स्क्वॉड, शुभमन गिल को फिर नहीं मिला मौका

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए वैकल्पिक भारतीय टीम का चयन किया। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भी शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में भी गिल शामिल
Share:
T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्टार ने चुना विश्व कप स्क्वॉड, शुभमन गिल को फिर नहीं मिला मौका
Read in your preferred language.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए वैकल्पिक भारतीय टीम का चयन किया। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भी शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में भी गिल शामिल नहीं हैं। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि खराब फॉर्म के चलते वह टी20 टीम में जगह नहीं बना सके जबकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें ड्रॉप करने का फैसला किया।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए आकाश चोपड़ा की वैकल्पिक भारतीय टीम : ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल।