Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

T20 World Cup 2026: भारत में विश्वकप के मैच नहीं खेलने की मांग पर अड़ा बीसीबी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है। बोर्ड ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश का रुख वही रहेगा और दोनों पक्ष संभावित समाधान खोजने की कोशिश करते रहेंगे।
Share:
T20 World Cup 2026: भारत में विश्वकप के मैच नहीं खेलने की मांग पर अड़ा बीसीबी
Read in your preferred language.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है। बोर्ड ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश का रुख वही रहेगा और दोनों पक्ष संभावित समाधान खोजने की कोशिश करते रहेंगे। बता दें कि, सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्रों के हवाले से कहा था कि आगामी विश्व कप का कार्यक्रम तैयार हो चुका है और सभी टीमों को उसके अनुसार ही खेलना होगा। वहीं, खेल की वैश्विक संस्था ने भारत में सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा जताया।

आईसीसी ने मंगलवार को बीसीबी से भारत में विश्व कप मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया, लेकिन बांग्लादेश ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और अपनी सुरक्षा चिंताओं को दोबारा दोहराया।बीसीबी ने कहा, 'आईसीसी ने बताया कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है और बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है, लेकिन बोर्ड का रुख अपरिवर्तित है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रहेगी।'

मंगलवार को आईसीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बीसीबी की तरफ से उसके अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम और सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी के साथ-साथ दूसरे सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान बीसीबी ने आगे कहा, 'आईसीसी के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने के लिए काम करते हुए बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की भलाई की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।' हालांकि, बीसीबी का अनुमान है कि उसके खिलाड़ियों के लिए भारत जाना सुरक्षित नहीं है, लेकिन आईसीसी की रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर टीम के लिए किसी खास या सीधे खतरे का जिक्र नहीं किया गया है।